फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कटा पेड़ सड़क की पिटरी पर छोड़ा टकराकर बाइक सवार की गई जान

Fri, 16 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आंधी के दौरान गिरे पेड़ को काटने में बरती गई लापरवाही एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। सड़क की पटरी पर पड़े पेड़ से टकराकर बृहस्पतिवार देर शाम गिरे एक बाइक सवार ने मेडिकल कॉलेज बहराइच में दम तोड़ दिया। वहीं, युवक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन



कोतवाली भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटना खरगौरा के मजरा पटना निवासी समीर व बलेसर बृहस्पतिवार शाम किसी काम से बाइक से इटवरिया चौराहा जा रहे थे। इस दौरान इकौना-सेमरी मार्ग पर इटवरिया चौराहे के पास उनकी बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गया। मवेशी से बचने के लिए बलेसर ने बाइक सड़क की बाईं पटरी की ओर कर दिया। इस दौरान वह पटरी पर पड़े पेड़ से टकरा गया। टक्कर से पीछे बैठा समीर उछल कर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां समीर की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें