सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल। -संवाद
वीरपुर। नवीन मॉडर्न क्षेत्र में बौद्ध परिपथ पर शुक्रवार रात बाइक सवार दो युवक छुट्टा मवेशी से टकरा गए। हादसे में घायल दोनों युवकों को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
चक्रभंडार निवासी मंसाराम आर्य ( 27) व सुनील वर्मा (25) शुक्रवार शाम बाइक से किसी काम से इकौना गए थे। वहां से काम खत्म होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। बौद्ध परिपथ पर रेजीडेंसी होटल के पास मवेशी से टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने दोनों को निजी वाहन से सीएचसी इकौना पहुंचाया। मंसाराम की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।