फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटी मां बेटी निकली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के कटरा क्षेत्र में दिल्ली से लौटी मां बेटी में मंगलवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 21 जून को उनका सैंपल लिया गया था। इसकी जानकारी के बाद स्वास्थ्य टीम ने दोनों को लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा में भर्ती कराया है। वहीं गांव को हॉटस्पॉट बनाते हुए आने जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। महानगरों से वापस लौटने वाले प्रवासी अपने साथ संक्रमण ला रहे हैं। मंगलवार को जिले में मां बेटी कोरोना संक्रमित पाए गए। इकौना के कटरा निवासी मां बेटी परिवार के साथ दिल्ली में रहती थीं। जहां से एक सप्ताह पूर्व महिला अपनी बेटी व बेटे के साथ परिवहन निगम की बस से अपने मायके कटरा गांव पहुंची थीं।
इसके बाद मां बेटी होम क्वारंटीन में चली गई थी। इसकी जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 21 जून को उनके सैंपल लिए थे। जिनकी रिपोर्ट मंगलवार देर शाम जिले को प्राप्त हुई। जिसमें दोनों कोरोना संक्रमित पाई गईं। इसके बाद बुधवार की सुबह गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने मां, बेटी के साथ बेटे को भी लेवल वन हास्पिटल भंगहा में शिफ्ट कराया है।
विज्ञापन

इस बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के प्रभारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मां बेटी के संक्रमित मिलने के बाद उनके नजदीकी कांटेक्ट का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। उनका भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कटरा गांव को हॉटस्पॉट बनाते हुए गांव आने जाने वाले रास्ते को सीज कर दिया है।
इसके साथ ही जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर अब आठ हो गई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि संक्रमित मां बेटी को लेवल वन हॉस्पिटल भेज दिया गया है। गांव को हॉटस्पॉट बनाया गया है। वहीं सीएचसी अधीक्षक ने बस चालक फूलचंद से पूछताछ कर ट्रेवल हिस्ट्री के अनुसार संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
जिले में गैर प्रांतों व महानगरों से वापस लौटने वाले 4828 प्रवासियों का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से 4589 सैंपल की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 4538 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वहीं 239 लोगों की रिपोर्ट अब तक पेंडिंग है।
अब तक संक्रमित मिले 46 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आठ लोगों का अब भी लेवल वन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एक की मौत हो चुकी है। वहीं मंगलवार को 97 लोगों का नमूना लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया है। जिले में अब तक कुल 28 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। इनमें से बारह जोन अब भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें