फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मेले में ज्यादा आए त्वचा रोगी

Mon, 17 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
हरदत्तनगर गिरंट पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में त्वचा रोगियों की भरमार रही। सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीज भी पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार के साथ बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए।
विज्ञापन


कटरा प्रतिनिधि के अनुसार कटरा पीएचसी में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 32 मरीज आए, जिनमें सर्दी-जुकाम के आठ, त्वचा रोग के 12 व 12 मरीज अन्य बीमारियों से संबंधित रहे।

चिकित्सक ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत होती है। मरीजों को गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए। साथ ही नियमित रूप से शरीर की सफाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरी तरहर में डॉ. शकील के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 41 मरीज आए, जिनमें चर्म रोग के 20, खांसी-सर्दी के 13 तथा बुखार के आठ मरीज शामिल रहे।

चिकित्सक ने मरीजों को ठंड से बचाव करने व सफाई रखने के बारे में बताया। इसी तरह तिलकपुर पीएचसी में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 38 मरीज आए, जिनमें वायरल बुखार के चार, त्वचा रोग के नौ, विभिन्न प्रकार की एलर्जी से संबंधित चार व अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।

गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार हरदत्तनगर गिरंट पीएचसी में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 58 मरीज आए, जिनमें बुखार के 22, त्वचा रोग के 16 व अन्य बीमारियों के 20 मरीज शामिल रहे।

इसी तरह नासिरगंज पीएचसी में डॉ. प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 35 मरीज आए, जिनमें बुखार के 16, त्वचा रोग के 15 व चार अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज शामिल रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को फ्रिज से निकालकर खाद्य पदार्थों का तत्काल सेवन न करने, रात में मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा नियमित रूप से स्नान करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें