श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कहीं त्वचा रोग के मरीजों की संख्या अधिक रही तो कहीं बुखार व पेट दर्द के मरीज अधिक रहे। चिकित्सकों ने उपचार के साथ ही मरीजों को बीमारियों से बचने के लिए उपाय भी सुझाए।
त्वचा रोग के 17 मरीज आए
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 31 मरीज में से त्वचा रोग के 17, बुखार के आठ व पेट दर्द के छह मरीज आए। चिकित्सक ने लोगों को अपने शरीर व आसपास की सफाई रखने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. शनिदेव, स्टाफ नर्स मेनका, फार्मासिस्ट सर्वेश कुमार, अरविंद कुमार, बरसाती आदि मौजूद रहे।
पेट दर्द के अधिक रहे मरीज
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 13 मरीज में से बुखार के सात, पेट दर्द के चार, त्वचा रोग के दो मरीज आए। इस मौके पर फार्मासिस्ट रामू प्रसाद, एलटी हरीराम, तरुण श्रीवास्तव, रीना व मीरा मौजूद रहीं। वहीं, पीएचसी सेमरी तरहर में डॉ. शकील अहमद के नेतृत्व में आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 28 मरीज में से बुखार के तीन, खांसी के पांच, त्वचा रोग के सात, पेट दर्द के नौ तथा चार अन्य बीमारियों के मरीज आए। इस मौके पर फार्मासिस्ट राकेश कुमार पांडेय, तेज प्रताप राव, मनोज कुमार शुक्ला, तीरथ राम आदि मौजूद रहे।
बुखार के अधिक रहे मरीज
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. शालिम मसूद के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 35 मरीज में से बुखार के 15, त्वचा रोग के आठ, उल्टी-दस्त के सात व अन्य बीमारियों के पांच मरीज आए। इस दौरान चिकित्सक ने मरीजों को खान-पान नियंत्रित करने के साथ ही मच्छरों से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान, अल्पना, सरिता आदि मौजूद रहीं।