श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान त्वचा रोग तथा बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने उपचार के साथ ही मरीजों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी।
केस एक
मेले में आए मात्र 41 मरीज
वीरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 19 मरीज आए। इनमें बुखार के 10, त्वचा रोग के पांच तथा अन्य समस्याओं के चार मरीज आए। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया। इस दौरान कुल 22 मरीज आए। इनमें से बुखार के पांच, खांसी के चार व त्वचा के चार तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
केस दो
अधिक रहे बुखार के मरीज
गिरंट बाजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया। आरोग्य मेले में 28 मरीज आए, जिनमें बुखार के 13, त्वचा रोग के सात व अन्य बीमारियों के आठ मरीज शामिल रहे। चिकित्सक ने मरीजों को सफाई रखने व संतुलित भोजन करने की सलाह दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, सरिता शर्मा, अल्पना आदि मौजूद रहीं।
केस तीन
त्वचा रोगियों की बढ़ी संख्या
कटरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 36 मरीज आए। इनमें त्वचा रोग के 12, बुखार के 10, प्रसूति रोग की पांच व अन्य बीमारियों के नौ मरीज शामिल रहे।
केस चार
बुखार के मरीजों की भरमार
जमुनहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनहा में डॉ. सोन बाबू के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 38 मरीज आए। इनमें बुखार के 12, प्रसूति रोग की दो, पेट दर्द के आठ, त्वचा रोग के चार व दमा के दो मरीज तथा 10 मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे।
तिलकपुर सीएचसी में इलाज करते चिकित्सक
तिलकपुर सीएचसी में इलाज करते चिकित्सक