फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बंदरों का आतंक, ग्रामीणों ने पकड़वाने की मांग

Sun, 30 Aug 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा। जमुनहा क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदर फसलें और घरों का सामान नष्ट करते हैं। लोग इनके हमले में घायल भी हो चुके हैं। हरदत्त नगर गिरंट के तिलकराम सहित ग्रामीणों ने शुक्रवार को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को कई बार पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बंदर किसानों की फसलें और दुकानों-घरों से खाद्य सामग्री उठा ले जाते हैं। बच्चों व महिलाओं को इनसे अधिक खतरा है, वे हमलावर होकर घायल करते हैं। शासन ने पांच अगस्त को संबंधित विभागों को बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने का निर्देश दिया था। हालांकि, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें