परीक्षा की तैयारी बैठक करते पुलिसकर्मी। - स्रोत : पुलिस
श्रावस्ती। यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर शनिवार को एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सघन जांच व सीसीटीवी कंट्रोल रूम द्वारा सतत निगरानी के लिए निर्देश दिए। एएसपी ने बैठक में मौजूद थाना प्रभारियों व सिपाहियों से कहा कि नकलविहीन, पारदर्शी व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी आप सभी के कंधे पर है। सभी पुलिसकर्मी जांच के दौरान ये सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी अभ्यर्थी इलेक्ट्राॅनिक गैजेट्स परीक्षा केंद्र के अंदर न लेकर जाने जाएं। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम से केंद्र की निगरानी करें। बैठक में सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा, इकौना भरत पासवान आदि मौजूद रहे।