फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मंगोलियाई अनुयायियों ने किया दर्शन-पूजन

Thu, 12 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में दर्शन-पूजन करते अनुयायी। -संवाद
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में बुधवार को मंगोलिया से आए 60 बौद्ध अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु भंवरानंद के नेतृत्व में गंध कुटी में पारंपरिक ढंग से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सभा में बौद्ध भिक्षु भरानंद ने अध्यात्म और मध्यम मार्ग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अध्यात्म मनुष्य को संसार की परिवर्तनशीलता का बोध कराता है। दुख की अवस्था भी स्थायी नहीं होती, वह बीत जाती है और सुख आता है।

उन्होंने बताया कि बौद्ध दर्शन में चार आर्य सत्यों के माध्यम से दुख के स्वरूप, उसके कारण, उसके निवारण और दुख दूर करने के मार्ग को समझाया गया है। मध्यम मार्ग का अर्थ है कि जीवन में किसी भी वस्तु, गुण या प्रवृत्ति का न तो आधिक्य हो और न ही कमी। हर स्थिति में संतुलन बनाए रखना ही मध्यम मार्ग है। इसे सम्यक आचरण भी कहा जाता है। बौद्ध दर्शन में सम्यक आचरण पर विशेष बल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें