फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो किशोरियों व महिला से छेड़छाड़

Tue, 08 Sep 2026 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। थाना क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में शोहदों का असर देखने को मिल रही है। बीते तीन दिनों में शोहदों ने 13 वर्षीय किशोरी सहित तीन के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत निवासी महिला ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटी बकरी चराने गई थी। इस दौरान बेटी का पीछा करते हुए गांव निवासी कप्तान पहुंचा और जबरन उनकी बेटी को गन्ने के खेत में खींच ले गया। जहां उसने उनकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर भाग गया। इसी प्रकार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां सोमवार रात दरवाजे के पास सो रही थी। इस दौरान पहुंचे एक शोहदे ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। वहीं, एक किशोरी को घर में अकेला पाकर एक 45 वर्षीय युवक ने घर में घुस कर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि सभी प्रकरणों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ इकौना आलोक सिंह जांच कर रहे हैं। शोहदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें