फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संभावित बाढ़ को लेकर 26 जून को होगी मॉकड्रिल

Fri, 13 Jun 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के एनआईसी में टेबल टॉप एक्सरसाइज में मौजूद अ​धिकारी। -स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बाढ़ की तैयारियों को परखने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पर्यवेक्षण में 26 जून को मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, पशुपालन, सिंचाई विभाग, बाढ़ खंड, एनवाईके एवं रेडक्रॉस की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


इन विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टेबल टॉप एक्सरसाइज कराई गई। इसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष योगेंद्र डिमरी ने की। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एडीएम की अध्यक्षता में ऑनलाइन शामिल हुए।


मॉकड्रिल एवं बाढ़ की तैयारी के संबंध में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आवश्यक सामग्री के टेंडर भी कराए जा चुके हैं। 15 जून से बाढ़ कंट्रोल रूम भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक कर सभी विभागों को उनके कार्य व दायित्व बताए जा चुके हैं। जिले में चिह्नित 129 नाविकों व 11 गोताखोरों के साथ बैठक कर उनसे बाढ़ आपदा के लिए तैयार रहने की अपील की गई है। ग्राम स्तर पर 67 नावों को चिह्नित किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग किया जाएगा।

बाढ़ से निपटने के लिए 19 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। साथ ही चिकित्सा विभाग, राजस्व, पशुपालन व पुलिस विभाग की 19 टीमें भी बनाई गई हैं। ये टीमें बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पर्यवेक्षण व बचाव कार्य करेंगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ 26 जून को मोहम्मदपुर कला के टूटे तटबंध पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यहां तैयारियों का परीक्षण होगा।

टेबल टॉप एक्सरसाइज में तहसीलदार भिनगा जागृति सिंह, जमुनहा विपुल सिंह, इकौना प्रद्युम्न सिंह, डॉ. संत कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, अधिशाषी अभियंता सिंचाई विकास शिरोमणि, जिला अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल, एई बाढ़ खंड राहुल अरोड़ा व आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें