फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया लिंक मार्ग का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत गिलौला के ग्राम एकघरवा में बौद्ध परिपथ से सिसवारा मार्ग तक लिंक मार्ग का निर्माण कराया गया है। जिसका लोकार्पण शुक्रवार को श्रावस्ती विधायक ने किया। इस दौरान विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में सड़क का जाल बिछाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी के क्रम में लोगों की सुविधाओं को देखते हुए इस मार्ग का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया गया। इसके निर्माण हो जाने से क्षेत्रवासियों को भारी सहूलियत मिलेगी। खासकर सिसवारा मार्ग से भिनगा मुख्यालय जाने के लिये अब लोगों को गिलौला के जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। इस मौके पर प्रेम कुमार शुक्ला, पवनेश शुक्ला, प्रकाश चंद व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी तथा आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें