फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता तीनों छात्र मिले, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के श्रावस्ती पब्लिक स्कूल में 12 दिसंबर को पढ़ने आए तीन छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। उनकी गुमशुदगी दर्ज कर कोतवाली पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने तीनों को दिल्ली से खोज निकाला जिन्हें बाद में परिवारीजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के ही भिनगी निवासी प्रियांशु तिवारी पुत्र अर्जुन तिवारी, अभय तिवारी पुत्र योगेश तिवारी व चहलवा निवासी शाहिद रजा पुत्र हजमत अली श्रावस्ती पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। ये तीनों 12 दिसंबर को घर से विद्यालय आए थे जहां से तीनों घर नहीं लौटे।
इसके बाद परिवारीजनों द्वारा उनकी काफी तलाश की गई। इसके बावजूद कहीं कोई पता नहीं चला। मामले में तीनों ही छात्रों के पिता ने कोतवाली भिनगा में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस दौरान पूछताछ में परिवारीजनों ने बताया कि अभय व शाहिद घर से साइकिल लेकर स्कूल के लिए निकले थे। उनकी साइकिल कबाड़ी की दुकान पर बेची गई थी। इसके बाद तीनों लापता हो गए।
प्रियांशु व शाहिद रजा के पास मोबाइल भी था। इस पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने तीनों छात्रों की तलाश के लिए क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अखिलेश पांडे व सर्विलांस टीम को लगाया था।
इन्होंने तीनों छात्रों को कनॉट प्लेस नई दिल्ली से खोज निकाला। पुलिस ने बाद में आवश्यक कार्रवाई कर तीनों छात्रों को उनके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें