श्रावस्ती। युवा कल्याण विभाग अब जिले में ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम का निर्माण कराएगा। इसके लिए भूमि का चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे खिलाड़ियों को शीघ्र ही स्टेडियम में खेल सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा और प्रतिभा को तराशने का मौका भी।
ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण व सर्व सुलभ खेल संसाधन मुहैया कराने के लिए ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से ग्रामीण मिनी स्टेडियम व ओपन जिम निर्माण योजना के तहत मिनी स्टेडियम का निर्माण के लिए राजस्व विभाग को भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा है। हालांकि अभी तक मात्र गिलौला ब्लॉक के ग्राम परेवपुर में ही भूमि उपलब्ध हो सकी है। मिनी स्टेडियम में 200 मीटर रनिंग ट्रैक व मल्टीपरपज हाॅल का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही ओपन जिम के निर्माण होने से बच्चे, बूढे, महिला हो या युवा सभी इसका लाभ मिल सकेगा।
भूमि के चयन का कार्य पूरा होने के बाद मिनी स्टेडियम व ओपन जिम के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मिनी स्टेडियम के निर्माण से युवाओं को उनके नजदीक खेल संसाधन उपलब्ध हो सकेगा।
प्रदीप कुमार त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी