फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीएचसी में धूल फांक रहीं लाखों की मशीनें, जांच ठप

Wed, 19 Jul 2023 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी गिलौला में लाखों खर्च के बाद भी निष्प्रयोज्य पड़ीं मशीनें, मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गिलौला (श्रावस्ती)। बेहतर इलाज की आस में सीएचसी गिलौला आने वाले मरीजों को मायूस होना पड़ता है। एक तरफ जहां एक्स-रे मशीन न होने से लोग परेशान है। वहीं केमिकल न होने से सीबीसी सेमी ऑटो एनालाइजर ईएसआर इलेक्ट्रॉल एजी सेंट्रीफ्यूज मशीन का अब तक ट्रायल नहीं हुआ है। ऐसे में जांच के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है।
सीएचसी गिलौला मैं अभी तक एक्स-रे मशीन नहीं लग सकी है। यहां चार वर्ष पूर्व दस लाख रुपये खर्च कर लीवर, किडनी व फैट की जांच के लिए मंगाई गई सीबीसी सेमी ऑटो एनालाइजर ईएसआर इलेक्ट्रॉल एजी सेंट्रीफ्यूज मशीन धूल फांक रही हैं। जिसका कारण अभी तक एजी केमिकल न आने से मशीन का ट्रायल भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

लैब इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने तीन वर्ष पूर्व सीएससी के लैब ज्वाइन किया है। उससे पहले से यह मशीनें इसी तरह रखी हुई हैं। सीबीसी सेमी ऑटो एनालाइजर ईएसआर इलेक्ट्रॉल एजी केमिकल न होने से मशीनों का अभी तक ट्रायल नहीं हो सका है। जिससे यह सारी जांच यहां प्रभावित हो रही है। इसके लिए कई बार विभाग को पत्र लिखकर केमिकल की मांग की गई। इसके बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे कई वर्षों से रखी मशीनें अब खराब हो रही है। लैब में हीमोग्लोबिन, विडाल, टाइफाइड, ब्लड शुगर, चिकनगुनिया, एचआईवी, एचडी शुगर, डेंगू, एनएस 1, मलेरिया किट, यूरिन, शुगर, ब्लड ग्रुप, प्रेगनेंसी किट, कोविड-19 व फाइलेरिया जैसी छोटी-छोटी जांचें ही होती हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से लाखों रुपये खर्च कर मंगाई गई ये मशीनें केमिकल के अभाव में निष्प्रयोज्य साबित हो रही हैं। इस बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक शुक्ला का कहना है कि एक्स-रे मशीन के लिए मांग की गई है। एक माह के अंदर सीएचसी में एक्स-रे मशीन उपलब्ध हो जाएगी। वहीं केमिकल की कमी से प्रभावित होने वाली जांच के लिए विभाग को लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें