श्रावस्ती। आत्मनिर्भर भारत योजना से वंचित प्रवासियों का 21 जून तक अस्थायी राशनकार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए विकास खंडवार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नामित किए गए हैं। वह प्रवासियों की सूची मिलान कर उनका राशन कार्ड बनवाएंगे। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।
यह जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि जिले में कोरोना काल में तमाम प्रवासी अन्य प्रदेश व महानगरों से वापस अपने घर लौटे हैं। बाहर से आए इन प्रवासी में जिनका आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत अस्थायी राशनकार्ड अभी तक नहीं बन सका है, वह अपने विकास क्षेत्र के आपूर्ति कार्यालय में तैनात क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक व खाद्य अधिकारी के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर अपना आवेदन साक्ष्यों सहित जमा करा दें।
जिले में आपूर्ति कार्यालय के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक का विवरण व मोबाइल तथा व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। हरिहरपुररानी क्षेत्र के लोग क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी खाद्य क्षेत्र प्रथम सिपाही लाल के मोबाइल नंबर 983860514 अथवा 9454045407 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं इकौना विकास क्षेत्र सहित इकौना नगर के लोग नरेंद्र कुमार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी खाद्य क्षेत्र द्वितीय के मोबाइल नंबर 7839564702, 7518166822 पर संपर्क करें।
सिरसिया क्षेत्र के लोग धर्मेंद्र कुमार आपूर्ति निरीक्षक के मोबाइल नंबर 9453176293, 7007483176, जमुनहा विकास क्षेत्र के लोग राजेश कुमार सिंह आपूर्ति निरीक्षक के मोबाइल नंबर 7376334946, 7007409314 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं गिलौला क्षेत्र के लोग विवेक श्रीवास्तव आपूर्ति निरीक्षक 9919597200, 9792256871 के मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं।