फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में लगाया मीटर, दो साल बाद भी नहीं पहुंची बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गांव-गांव, घर-घर तक बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सौभाग्य योजना शुरू की गई थी। जिले को योजना से 31 मार्च को संतृप्त दिखाया गया, लेकिन हकीकत अभी इसके एकदम विपरीत है। जिले में योजना के तहत घरों को सिर्फ कागजों में ही रोशन किया गया है। कहीं पोल लगे तो तार नहीं, कहीं मीटर लगे तो कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। ऐसा ही कुछ हरदत्तनगर गिरंट के मजरा धन्नीपुरवा के बुध बाजार में देखने को मिला। जहां मीटर लगने के दो वर्ष बाद भी गांव तक बिजली नहीं पहुंची।
विज्ञापन

अदम गोंडवी की पंक्तियां ‘तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है’ सौभाग्य हर घर बिजली योजना का सच उजागर कर रही हैं। कागजों में 31 मार्च को ही जिले के सभी गांव व मजरों को विद्युतीकरण से संतृप्त कर हर घर तक बिजली पहुंचाने का दावा किया गया है, जबकि हकीकत इसके एकदम विपरीत है। इकौना क्षेत्र के कुछ गांवों में बिना आपूर्ति बहाल कराए ही पावर कॉर्पोरेशन ने ग्रामीणों कोे बिजली का बिल भेज दिया। वहीं जमुनहा के सुजानडीह में अभी तक सिर्फ पोल ही लगाए जा सके हैं।
हरिहरपुररानी के ककरदरी में तार खींचने के डेढ़ वर्ष बाद भी बिजली नहीं पहुंची है। इससे दो कदम आगे बढ़ते हुए योजना के तहत आच्छादित होने वाले जमुनहा के ग्राम हरदत्तनगर गिरंट के मजरा धन्नीपुरवा स्थित बुधबाजार में दो वर्ष पूर्व ही लोगों के घरों में मीटर लगा दिया गया, जबकि आज तक यहां बिजली के पोल नहीं लगे हैं। ग्रामीण इरशाद अहमद बताते हैं कि गांव के ज्यादातर घरों में बिजली का मीटर लगाया जा चुका है। दो वर्ष से ग्रामीण विद्युत पोल व तार लगने तथा आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

लटकते पोल के सहारे मिल रही बिजली
जमुनहा(श्रावस्ती)। जमुनहा के विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा के तिवारी गांव फीडर की विद्युत लाइन देवरनिया व बरगदही गांव के मध्य लटक रही है। इतना ही नहीं यहां पोल भी झुक चुके हैं। ऐसे में जरा सी तेज हवा चलने पर तारों के आपस में टकरा जाने पर अक्सर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसकी लगातार शिकायतों के बाद भी पावर कार्पोरेशन कर्मी पोल को दुरुस्त करने की जरूरत महसूस नहीं कर रहे हैं। इससे उपभोक्ता रोस्टर के अनुरूप आबाध विद्युत आपूर्ति के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
पोल में उतर रहा करंट, बकरी मरी
मल्हीपुर (श्रावस्ती)। मल्हीपुर में मार्ग किनारे लगे एक विद्युत पोल पर काफी दिनों से करंट उतर रहा है। ग्रामीणों की ओर से कई बार इसकी शिकायत पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी की गई, लेकिन कर्मचारी फाल्ट दुरुस्त करने नहीं आए। ऐसे में बुधवार की शाम हुई बरसात के बाद आपूर्ति बहाल होने पर पोल में फिर करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई।
बाक्स में -
जमुनहा क्षेत्र के गांवों व घरों में मीटर लगने के बाद भी आपूर्ति न पहुंचने की जांच कर तत्काल आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। रही बात पोल लटकने व करंट उतरने की तो पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों को मौके पर भेज कर समस्या का स्थायी समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रमा शंकर मौर्य, अधिशासी अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें