फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पूर्व सांसद से मुलाकात कर संकल्प दिवस पर चर्चा की

Fri, 29 Aug 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पूर्व सांसद से मुलाकात करते राष्ट्रीय शै​क्षिक महासंघ के पदा​धिकारी। -स्रोत : ​शिक्षक
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र से मुलाकात कर पहली सितंबर को विद्यालयों में होने वाले हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान (संकल्प दिवस) कार्यक्रम पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व सांसद ने संकल्प दिवस को लेकर जारी पत्र का विमोचन किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि शुक्ल ने बताया कि पहली सितंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रम में पांच लाख से अधिक विद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों से पांच बिंदुओं पर साझा संकल्प लिया जाएगा। जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस दौरान संतोष, जीतेंद्र द्विवेदी, राजकुमार सिंह, अजय वर्मा, रण विजय प्रकाश, पंकज शुक्ल, इंद्रेश मिश्र, करुणाकर पांडेय, सौरभ मिश्र, शिव सहाय मिश्र, कृष्ण कुमार, महेश मिश्र, अंकित कुमार, हेमलता यादव व हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें