श्रावस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा की टॉप टेन सूची में जिले के 12 विद्यालयों के 25 विद्यार्थियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। गायत्री परिवार के कार्यकर्ता प्रेम सागर वर्मा ने मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के इन मेधावियों को विद्यालय जाकर 67,000 रुपये प्रोत्साहन राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
गायत्री परिवार के कार्यकर्ता ने हाईस्कूल में पहले स्थान पर रहीं ज्योति पांडेय, विपिन मिश्रा व शिवांश सिंह सहित इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर रहे साहिबे आलम को 10-10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। उन्होंने दूसरा स्थान पाने वालों को पांच हजार, तृतीय स्थान पाने वालों को तीन हजार तथा चौथे से 10वें स्थान तक के विद्यार्थियों को 500-500 रुपये व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने से मेधावियों का मनोबल बढ़ता है। इस दौरान संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।