जगत जीत इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों से वार्ता करत पूर्व केन्द्रीय राज्यमं
कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज में बुधवार को पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय रामकुमार खरे की प्रतिमा का अनावरण पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने किया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा के मेधावी सम्मानित भी हुए।
पूर्व मंत्री ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवा पीढ़ी ऐसी शक्ति बने कि देश के दुश्मन थर्रा जाएं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम कुमार खरे का व्यक्तित्व क्षेत्र में भावी पीढ़ी का पथ-प्रदर्शक बनेगा। कार्यक्रम को पूर्व छात्र व हाईकोर्ट लखनऊ के पूर्व मुख्य स्टैंडिंग काउंसिल व लखनऊ के सरसंघ चालक जय कृष्ण सिन्हा, हरदोई के जिला प्रचारक संजीव खरे, एमएलसी पदमसेन चौधरी, प्रबंधक राकेश खरे व अवधेश पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान छात्रों ने समाज के प्रति जिम्मेदार इंसान बनने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम बिहारी बाजपेई, पूर्व प्रवक्ता नरेश खोसला, पूर्व प्रबंधक अवधेश खरे, राधेश्याम कसौंधन, सत्यवर्धन गोयल व डाॅ रामचंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।