फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लुढ़का पारा, कोहरे व बदली से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में रविवार को सामान्य रहा मौसम सोमवार को अचानक ठंडा हो गया। देर शाम से चल रही बर्फीली हवा के कारण दोपहर के करीब तक जिले में घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद शुरू हुई बादलों की लुकाछिपी के कारण लोगों को धूप में भी ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन

जिले में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पूस मास में ठंड अपने सबाब कर पहुंच चुकी है। मौसम का मिजाज रविवार शाम अचानक बदल गया। शाम से ही करीब दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार चल रही तेज बर्फीली पश्चिमोत्तर हवा के कारण समूचा जिला करीब 11 बजे तक घने कोहरे की चपेट में रहा। इस दौरान कोहरा बूंद बन कर बरसता रहा। मौसम के मिजाज में आए इस बदलाव के कारण तराई सहित राप्ती के कछार में बसे गांवों के लोगों को पूरे दिन अलाव का सहारा लेना पड़ा। सोमवार को भी जिले का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं इस संबंध में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह बताते हैं कि तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति अभी बनी रहेगी। अभी ठंड का प्रकोप बना रह सकता है।
ठंड से बचें लोग
जिले में बार-बार मौसम बदल रहा है। कभी धूप तो कभी कंपकंपाती ठंडा पड़ रही है। ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचाने का प्रयास करें। संभव हो तो गुनगुने पानी का ही सेवन करें। कान व बदन ढक कर रखें। घर से बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह से ढक कर निकले। फिर भी यदि ठंड लगने का अहसास हो तो तत्काल चिकित्सक की राय लें। -डॉ. एनएन पांडे चिकित्सक संयुक्त जिला चिकित्सालय
विज्ञापन

किसान रहें सावधान, फसलों को रोग का खतरा
तापमान में गिरावट के कारण फसलों में रोग का खतरा बढ़ा है। किसान आलू को झुलसा से बचाने के लिए कॉपर आक्सी क्लोराइड 50 प्रतिशत व डब्लूपी 2.5 किलोग्राम प्रति हेक्टेअर 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। सरसों में माहू की रोकथाम के लिए एजाडिरेक्टिन 0.15 प्रतिशत, ईसी ढाई लीटर व डाइमेथोएट तीस प्रतिश एक लीटर पानी में डाल कर छिड़काव करें। तुलसिता एवं अल्टर नारिया से सरसों को बचाने के लिए मैकोजेंब 75 प्रतिशत, डब्लूपी दो किलोग्राम प्रति हेक्टेअर की दर से छिड़काव करें। मटर मसूर को सेमीलूपर से बचाने के लिए मेलाथियान 50 प्रतिशत, पीसी दो लीटर प्रति हेक्टर की दर से पानी में मिला कर छिड़काव करें, फायदा मिलेगा। -आरपी राना जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें