श्रावस्ती। भाजपा प्रत्याशी के विरोध में बुधवार को लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। भाजपा प्रत्याशी के बाहरी होने का आरोप लगा कर पुनर्विचार की मांग की।
भाजपा ने इस बार लोकसभा प्रत्याशी के रूप में एमएलसी व पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र काे चुनाव मैदान में उतारा है। इस पर नाराजगी जताने के लिए लोग बुधवार दोपहर को भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। कहा, जनता स्थानीय प्रत्याशी चाहती है, जो पार्टी एवं जनता के हित में हो। स्थानीय प्रत्याशी को क्षेत्र की सभी समस्याओं की जानकारी रहती है। जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन प्रदेश नेतृत्व को भेजने का आश्वासन दिया।