कटरा (श्रावस्ती)। इकौना ब्लाॅक परिसर में बुधवार विज्ञान फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन हुआ। जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय मौजूद रहे।
विधायक ने कहा कि महिलाओं की सभी उपलब्धियों की सराहना करने तथा उन्हें याद करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जिला समन्वयक बबीता बाजपेयी ने कहा कि महिलाएं कभी भी समाज में पीछे नहीं रहीं। घर हो या बाहर, उन्हें हमेशा उत्कृष्ट स्थान मिला। शिक्षिका बीनू राजपूत ने कहा कि महिलाएं अपने व दूसरे परिवार को संजोने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस दौरान अर्चना बाजपेई, फूलमती, गीता व रेशमा आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर काफी महिलाएं मौजूद रहीं।