फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार के लिए हुई बैठक

Wed, 20 Sep 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आईजीआरएस निस्तारण मामले में श्रावस्ती प्रदेश में तीसरे स्थान पर हैं। इसमें सुधार के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सितंबर की रैंकिंग जारी होने में अभी दस दिन हैं, इसलिए आईजीआरएस निस्तारण, सभी पेंशनों के मामलों का त्वरित रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर लिया जाए। इस मौके पर स्भी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

शाहपुर संकुल की हुई बैठक
श्रावस्ती। शिक्षा संकुल शाहपुर बरगदवा की बैठक कंपोजिट विद्यालय बेलहरी में हुई। इस मौके पर स्कूल रेडीनेस, मिशन प्रेरणा फेज-2, नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिति, प्रेरणा लक्ष्य की प्राप्ति, शिक्षण योजना 6-18, शिक्षण तकनीकों का प्रयोग, स्वनिर्मित अधिगम सामग्री का प्रदर्शन, विद्यालय में शतप्रतिशत क्रियान्वयन, दीक्षा एप आदि की चर्चा की गई। शिक्षकों को बताया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित इन प्रक्रियाओं का पालन करे। इस मौके पर आत्माराम वर्मा, राकेश कुमार गौतम, पंकज सिंह व हेमलता रानी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)
आवास सत्यापन में अनियमितता का आरोप
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा के ग्राम पंचायत वीरपुर लौकिहा के प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री को एक शिकायत पत्र भेज कर लेखपाल पर कई आरोप लगाए। कहा कि बाढ़ में कई लोगों के मकान गिर गए पर मुआवजा देने के लिए उनका चयन नहीं किया गया। जबकि गांव में पक्के मकान में रहने वालों का चयन मुआवजे के लिए किया गया है। प्रधान ने जांच कराने की मांग किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें