फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान हमें बनाता है तेज : देवानंद

Wed, 18 Mar 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 बो​धि वृक्ष की पूजा करते बौद्ध अनुयायी।-
विज्ञापन
कटरा। वियतनाम से आए अनुयायियों का 40 सदस्यीय दल दर्शन-पूजन के लिए बुधवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से गंधकुटी व बोधि वृक्ष का दर्शन पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि ध्यान हर प्रकार के दुखों का नाश करता है। नियमित ध्यान लगाने से हमारा मन शांत बनता है और हमें आंतरिक शांति मिलती है। जब तक मन शांत नहीं होता है तो हम अपने भीतर सामंजस्य और एकता का अनुभव नहीं कर सकते। ऐसे में शांत मन के लिए ध्यान और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। ध्यान हमें अधिक तेज, खुशहाल और अंतर्ज्ञानी बनाता है। उन्होंने यह बताया कि जब मन वासना, लोभ और अहंकार से मुक्त होता है, तो प्रकृति हमारी सुनती है। इससे मानसिक स्पष्टता मिलती है। बौद्ध सभा के बाद अनुयायियों ने कच्ची कुटी, पक्की कुटी, संघाराम बुद्ध विहार और गंध कुटी आदि स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें