सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदन कोटिया में चोरी के बाद पड़ा बक्सा
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदन कोटिया में शनिवार रात एक घर में चोरी हुई। चोरों ने 15 हजार रुपये नकद और आभूषण पार कर दिए। पीड़ित कोयले अंसारी ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोयले अंसारी ने बताया कि शनिवार रात वे परिवार के साथ आंगन में सो रहे थे। सुबह उठने पर उनके कमरे का दरवाजा खुला मिला और सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे से बक्सा गायब था, जो बाद में घर के सामने बाग में पड़ा मिला। बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 15000 रुपये नकदी गायब थी। कोयले को दीवार पर एक टॉर्च भी मिली। उन्होंने पड़ोसी पर चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है। थाना प्रभारी बिसुनदेव पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच जारी है। जल्द ही चाेरी का खुलासा किया जाएगा।