महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरुकता चौपाल आयोजित की। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। उन्हें समझाया गया कि बैंक, पुलिस, सीबीआई या कस्टम अधिकारी बनकर फोन करने वाला कोई व्यक्ति ओटीपी या बैंकिंग जानकारी मांगे तो साझा न करें। इसकी सूचना तत्काल 112 या नजदीकी थाने में दें। सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग सुरक्षित रखने, फर्जी लिंक से बचने और बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने के प्रति भी जागरूक किया गया। साइबर ठगी होने पर 1930 पर सूचना देने को कहा गया। महिलाओं को 1090, 112, 108, 1098, 102, 181 और 1076 हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।