फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सेवा ज्योति कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Wed, 07 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विद्यार्थी को उपकरण प्रदान करते प्रभारी मंत्री।- 
विज्ञापन
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके नेतृत्व में जूनियर हाईस्कूल से ईदगाह तिराहा तक पैदल यात्रा निकाली गई। जनप्रतिनिधियों ने हाथों में सेवा ज्योति लेकर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस दौरान वाराणसी में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में श्रमिक सम्मान, स्वास्थ्य शिविर और दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम हुआ। प्रभारी मंत्री ने श्रमिकों पर पुष्पवर्षा कर सम्मान किया। नौ बधिर बच्चों को श्रवण किट, 12 दृष्टिबाधितों को सुगम्य केन किट, 15 को मोटराइज्ड और 70 को हस्तचलित ट्राईसाइकिल दी गईं। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र मिले। स्वास्थ्य शिविर में 519 श्रमिकों की जांच कर दवाएं बांटी गईं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडेय, जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, सीडीओ शाहिद अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें