श्रावस्ती। युनाइटेड इदरीसी फ्रंट की ओर से बृहस्पतिवार को शहादत दिवस का आयोजन किया गया। साथ ही ब्लड बैंक भिनगा में समाज के लोगों ने रक्तदान कर वीर अब्दुल हमीद की शहादत को याद किया। इस दौरान लाल मोहम्मद ने कहा कि रक्तदान करने से हम किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन की रक्षा कर सकते हैं। इसलिए हम सभी को जब भी अवसर मिले तो रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. बीएन वर्मा, जितेंद्र मिश्रा, प्रियंका शुक्ला, सुरेश प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।