फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 100 छात्राओं को मिली स्टडी टेबल

Fri, 11 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 केजीबीवी में छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित करते डीपीओ व अन्य
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 100 छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित की गईं। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने कहा कि बेटियों की शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से अध्ययन करने और शिक्षा के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्टडी टेबल मिलने से बालिकाएं अपने कमरे में बिस्तर पर बैठकर भी सुविधाजनक तरीके से पढ़ाई कर सकेंगी। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा ने छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा नीलम, प्रधानाचार्य कैसर जहां, जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम व कल्पना सिंह, आउटरीच कार्यकर्ता प्रीति मिश्रा समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें