फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शहीद आरक्षी की मां व बहन को मिला परिचालन हताहत प्रमाण पत्र

Fri, 09 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। केरल के त्रिवेंद्रम जिला अंतर्गत थाना नेदुमगढ़ के पनावूर निवासी प्रवीण पी एसएसबी 41 वीं वाहिनी में सामान्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। जिन्हें एंटी नक्सल ऑपरेशन ड्यूटी में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तैनात किया गया था। वह 14 अक्टूबर 2011 को नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। जिनकी मां व बहन को शुक्रवार एसएसबी मुख्यालय भिनगा में कमांडेंट ने परिचालन हताहत प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन


इस मौंके पर मौजूद कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने कहा कि शहीद प्रवीण पी. पुत्र प्रभाकरन की यूनिट सात अक्टूबर 2011 को छत्तीसगढ़ से गुवाहाटी (असाम) लौट रही थी। इस दौरान इंद्रावती दलम के नक्सलियों ने अचानक एक भारी बारूदी सुरंग में आईईडी विस्फोट कर दिया। जिसमें प्रवीण पी. गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिन्हें घटना स्थल से निकालकर आरके मिशन अस्पताल रायपुर इलाज के लिए पहुंचाया गया था। जहां उनकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने भारत माता की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
शहीद आरक्षी प्रवीण पी. के बलिदान पर सशस्त्र सीमा बल की तरफ से शहीद की माता प्रभासनी व बहन महिला आरक्षी प्रशोभा को परिचालन हताहत प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। इस दौरान उप कमांडेंट सोनू कुमार, सहायक कमांडेंट पंचानन महाजन, निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें