फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम उम्र में विवाह करना है अपराध : सरिता

Tue, 25 Nov 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भभरी गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करती पुलिस कर्मी।- स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से ऑपरेशन मुक्ति चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को ग्राम अंधरपुरवा के मजरा भभरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं को बाल विवाह, बाल श्रम सहित अन्य मुद्दों पर जागरूक किया गया। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा ने कहा कि कम उम्र में विवाह करने से शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है। यह गैरकानूनी है और अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


इस दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम व संजय कुमार वर्मा ने लोगों को बाल श्रम के प्रति जागरूक किया। देहात इंडिया की सुषमा ने निराश्रित महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, स्पांसरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्याम बिहारी, आशा कार्यकर्ता सुमन लता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें