फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात मे फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 15 May 2023 05:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया के ग्राम चयपुरवा के मजरा भदिला का मामला
विज्ञापन

फोटो - 14
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। चैपुरवा के मजरा भदिला निवासी एक विवाहिता का शव रविवार शाम उसी के कमरे से फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चयपुरवा के मजरा भदिला निवासी लक्ष्मी मौर्या (24) पत्नी सुकई मौर्या रविवार को घर पर ससुर सहदेव मौर्य व अपनी ननद के साथ थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य जंगल लकड़ी काटने गए थे। इस बीच सहदेव मौर्या भी गांव में कहीं चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को जंगल से लौटे परिवार के लोगों ने घर में मौजू लड़की से लक्ष्मी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि भाभी अपने कमरे में हैं। इसके बाद कमरे में पहुंचे परिजनों ने देखा कि लक्ष्मी का शव साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था। जिसे देख परिजन हक्का बक्का रह गए। मामले में अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें