फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अलग-अलग मामले में पांच वांछित गिरफ्तार

Mon, 15 May 2023 05:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग अलग मामले में पांच वांछित गिरफ्तार जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर पुलिस ने सोमवार अलग-अलग मामलों में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी मुन्नीलाल पुत्र जगदीश प्रसाद ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उसका आरोप था कि उसकी बहन को पति व ससुरालीजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसका मामला दर्ज कर मल्हीपुर पुलिस ने सोमवार रामपुर जब्दी के मजरा रतनापुरवा निवासी आरोपी पति विजय यादव, ससुर विश्राम उर्फ ननकने व सास रामावती को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
वहीं पुलिस ने तीन तलाक के मामले में वांछित भेला गांव निवासी कौसर अली को साईगांव चौराहा से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी जमुनहा भवनियापुर के मजरा द्वारिका गांव निवासी पवन मौर्या को कानी बोझी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर मल्हीपुर पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें