फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छठे दिन नहर में उतराता मिला विवाहिता का शव

Thu, 01 Jan 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बाबूपुरवा के पास नहर में का शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन।   - संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। ग्राम पंचायत चंदरखा बुजुर्ग के मजरा कोरीपुरवा निवासी रुकसार बेगम (25) का शव बुधवार सुबह घटना स्थल से पांच किमी दूर बाबूपुरवा गांव के पास उतराता मिला। थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने शव पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर रुकसार के नहर में कूदने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रुकसार के मामा अनवार ने बताया कि तीन साल पहले उमेशपुरवा निवासी अरमान के साथ रुकसार का निकाह हुआ था। एक साल तक अरमान ने उसके साथ मारपीट की और किसी तरह अपने घर पर रखा। एक साल बाद ही उसे घर से भगा दिया, जिसके बाद से रुकसार अपने मायके में रह रही थी।

इस संबंध में उन लोगों ने दो-तीन बार थाने में तहरीर भी दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। घटना वाले दिन शुक्रवार को भी फोन पर अरमान ने रुकसार से गाली-गलौज की थी, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें