श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है कि दूसरे समुदाय के एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया और गर्भपात करवाया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया और धमकी दी कि शादी न करने पर वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपी युवक एक महिला के सहयोग से उनके घर आता था। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया गया और अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए गए। गर्भवती होने पर आरोपी महिला के सहयोग से जबरन गर्भपात करवाया गया। मल्हीपुर पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक ने जांच का आश्वासन दिया है।