फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, हत्या की आशंका

Fri, 16 May 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
नदारद महिला की शक के आधार पर सरयू मुख्य नहर में पुलिस करा रही तलाश।
विज्ञापन
तुलसीपुर / गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। मनवरिया दीवान निवासी एक विवाहिता बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जेठ की सूचना पर पहुंची पुलिस पति को हिरासत में लेकर महिला की तलाश करा रही है। फिलहाल अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम मनवरिया दीवान निवासी इरशाद खां ने अपनी पुत्री मुकिन (25) का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व हरबंशपुर के मजरा जब्दी निवासी सैफुद्दीन से किया था। मुकिन बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। मुकिन के जेठ कयूम खां ने फोन से हरबंशपुर चौकी पुलिस की सूचना दी। आरोप लगाया कि मुकिन को उसके पति सैफुद्दीन ने मारकर कहीं फेंक दिया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सैफुद्दीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार सैफुद्दीन अभी कुछ सच नहीं बता रहा है। ऐसे में संभावित स्थलों पर महिला की तलाश कराई जा रही है। वहीं पुलिस गोताखोरों की मदद से सरयू मुख्य नहर में उसकी तलाश करा रही है। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। संदेह के आधार पर महिला की तलाश कराई जा रही है।

एक और मदरसा कराया ध्वस्त

श्रावस्ती। जिले में बगैर मान्यता व सार्वजनिक भूमि पर संचालित मदरसों पर कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को एसडीएम जमुनहा संजय राय ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकटवा मोहली के मजरा रानीपुर में खलिहान की भूमि गाटा संख्या 95 में बने मदरसा गौसिया मिसबाहुल उलूम को ध्वस्त कराया। यह मदरसा बगैर मान्यता संचालित हो रहा था। इस दौरान एसडीएम ने खंड शिक्षाधिकारी को मदरसे के पंजीकृत छात्रों को परिषदीय विद्यालय में नामांकित कराने को कहा। इस दौरान तहसीलदार जमुनहा विपुल सिंह व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें