फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत

Wed, 25 Feb 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम बैजूपुरवा निवासी रोजिया खातून (23) की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोजिया के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम शिवगढ़कलां निवासी झल्ली ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पुत्री का निकाह तीन वर्ष पूर्व ग्राम खाले ककरा के मजरा बैजूपुरवा निवासी रिजवान से हुआ थी। विवाह के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार देर शाम सूचना मिली की उनकी पुत्री रोजिया की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर जब वह रोजिया के ससुराल पहुंचे तो देखा की उसका शव घर के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। शव को उतारकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक भिनगा राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही माैत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें