फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Thu, 12 Jun 2025 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम परसा में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम परसा निवासी राकिया (25) की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम परसा डेहरिया निवासी मृतका के पिता रफीक ने मल्हीपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व इसी गांव के नानबाबू के साथ उसकी पुत्री राकिया का विवाह हुआ था। तभी से ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार सुबह राकिया की मौत की सूचना मिली। जब वह पहुंचा तो राकिया का शव आंगन में चारपाई पर था और ससुरालीजन घर में नहीं थे। पीड़ित ने मल्हीपुर पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें