फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sun, 12 Oct 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। ग्राम पंचायत भिठौरा रामसहाय निवासी स्वाति (22) की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी मां ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पचपकड़ी निवासी राजपती मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बेटी स्वाति मिश्रा का विवाह आठ माह पूर्व गिलौला क्षेत्र के भिठौरा रामसहाय निवासी आदेश तिवारी के साथ किया था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर स्वाति को प्रताड़ित किया जा रहा था।

राजपती ने आरोप लगाया कि शनिवार को ससुरालीजनों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी। दिखावे के लिए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए। थाना प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें