कटरा। नवीन मॉर्डन क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमारेभरिया के मजरा पुरैनिया निवासी सुनीता (32) शनिवार दोपहर तालाब में डूबने से मौत हो गई। शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतका सुनीता के पति रत्तीराम वर्मा ने बताया कि सुनीता नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर तालाब के पास गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। घास काटने गए ग्रामीणों ने उनका शव तालाब में उतराता देख लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक सुनीता की मौत हो गई थी। पति ने बताया कि सुनीता अपने पीछे आठ वर्षीय बेटे शिवा व पांच वर्षीय आलोक को छोड़ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता का मायका बलरामपुर जिले के करगौलिया गांव में है और सुनीता का विवाह 15 वर्ष पूर्व हुआ था। थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।