फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सहालग में गुलजार हुए बाजार

Fri, 18 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा में कपड़ों की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। खरमास के समाप्त होते ही सहालग की धूम मच गई है। ऐसे में बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है। भिनगा स्थित कपड़े की दुकानों पर बृहस्पतिवार को कोई दूल्हे के लिए शेरवानी खरीदने में व्यस्त दिखा, तो कोई दुल्हन के लिए लहंगा-चुनरी खरीद रहा था। वहीं, कुछ लोग लेनदेन के लिए थोक में साड़ियों व पैंट-शर्ट का मोल भाव करते नजर आए। ग्राहकों की आमद बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे चमक गए हैं। कपड़ा व्यवसायी ने बताया कि इन दिनों बनारसी साड़ियों की मांग अधिक है। साथ ही लोग थान से पैंट-शर्ट का कपड़ा लेने के बजाय रेडीमेड लेने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें