फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रक्षाबंधन को लेकर सजे बाजार, मुहूर्त का इंतजार

Mon, 28 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाई-बहन के अटूट प्रेम का साक्षी माना जाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार जिले में बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार सज कर तैयार हैं। जहां से बहने भाइयों के लिए रेशम की डोर सहित चांदी की राखी भी खरीद रहीं हैं। इन्हें बांधने के लिए अब सिर्फ शुभ मुहूर्त का इंतजार है।
विज्ञापन


भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य बाजारों में जहां रेशम की डोर पांच रुपये में बिक रही है वहीं अन्य फैंसी राखियां पांच रुपये से लेकर 250 रुपये तक के मूल्य में उपलब्ध है। इसके साथ ही बच्चों की पसंद का छोटा भीम, सीटी, लाइट्स घड़ी वाली इलेक्ट्रॉनिक राखियां 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। जबकि चांदी की राखी 250 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के मूल्य में उपलब्ध हैं। इनकी धड़ल्ले से खरीदारी हो रही है।
31 अगस्त को मनाएं रक्षापर्व
रक्षाबंधन की तिथि को लेकर इस बार असमंजस है। कैलेंडर में रक्षाबंधन पर्व 30 अगस्त बुधवार अंकित है। जबकि बुधवार को सुबह 11 बजे के बाद पूर्णिमा पड़ती है। इस दौरान भद्रा है। रात 9:28 के बाद रक्षाबंधन का मुहूर्त है। जबकि गुरुवार को सुबह पांच बजे से 8:30 बजे तक रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त पड़ता है। उदया तिथि के कारण 31 अगस्त ही शुभ है। इसलिए रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। -पंडित शेर बहादुर तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें