फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिना चिकित्सक मिले कई अल्ट्रासाउंड सेंटर

Fri, 19 Sep 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा में अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच करते एसडीएम व सीएचसी अधीक्षक। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम संजय कुमार राय व सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने जमुनहा क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड व डाॅयग्नोस्टिक सेंटरों पर छापे मारे। कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बिना चिकित्सक के ही जांच होती मिली।
विज्ञापन



एसडीएम जमुनहा व सीएचसी अधीक्षक की संयुक्त टीम ने विशाल डाॅयग्नोस्टिक सेंटर, आकाश अल्ट्रासाउंड सेंटर व आयुष अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापे मारे।

जांच के दौरान तीनों सेंटरों पर बिना चिकित्सक के ही जांच होती मिली। अल्ट्रासाउंड सेंटर के प्रपत्र भी दुरुस्त नहीं मिले, इस पर तीनों सेंटरों को बंद करवा कर नोटिस जारी किया गया। कई संचालक सेंटर बंद कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने बताया कि सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों को सभी जरूरी प्रपत्र तैयार करवाने के बाद ही संचालन शुरू करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सक की मौजूदगी के बिना जांच होती मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें