फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई प्रभारी, उप निरीक्षक व आरक्षी हुए स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए सोमवार देर शाम एसपी ने चार निरीक्षक, आठ उप निरीक्षक व दो आरक्षियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें क्राइम ब्रांच सहित इकौना व गिलौला के प्रभारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी अनूप सिंह ने सोमवार देर शाम पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राम दवन को गिलौला थाने का प्रभारी बनाया है। गिलौला थाने के प्रभारी रहे निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को क्राइम ब्रांच प्रभारी बनाया है। वहीं पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय को प्रभारी निरीक्षक इकौना तथा प्रभारी निरीक्षक इकौना रहे राम कृपाल शुक्ल को पुलिस लाइंस भेजा है।
उप निरीक्षक अमर नाथ मिश्रा को पुलिस लाइंस से रमवापुर चौकी प्रभारी, बदला चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह को राजपुर मोड़ चौकी प्रभारी, किसलय मिश्र को राजपुर से बदला चौकी प्रभारी, विद्यासागर पांडेय को असनहरिया चौकी प्रभारी से सेमरी तरहर चौकी प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन

अखिलेश पांडेय को इकौना से भिनगा कस्बा चौकी प्रभारी, भिनगा चौकी प्रभारी अरविद मिश्रा को कोतवाली भिनगा, अनूप मणि त्रिपाठी को पुलिस लाइंस से असनहरिया चौकी प्रभारी तथा सोनवा से इकौना स्थानांतरित हुए बसंत श्रीवास्तव को सोनवा थाने भेजा है। वहीं मल्हीपुर में तैनात आरक्षी प्रवीण कुमार व कोतवाली भिनगा में तैनात रानी गौड़ को पुलिस लाइंस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें