फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाषण प्रतियोगिता में मनीष रहे अव्वल

Tue, 04 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जगतजीत इंटर कॉलेज
विज्ञापन
कटरा। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य राम बिहारी बाजपेयी ने इसकी अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में कक्षा 11 के मनीष पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 के प्रदीप द्वितीय और अजीत कुमार तृतीय रहे। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज पर बुरा प्रभाव डालता है। नशे का आदी व्यक्ति शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर गिरता है। उन्होंने छात्रों को नशे से हमेशा दूर रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर हनुमान प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें