फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को बनाएं सफल : बीडीओ

Sat, 20 Sep 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को बीडीओ दुर्गा प्रसाद प्रजापति की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के संबंध में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में बीडीओ ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान सीधे तौर पर आम लोगों की सुरक्षा व स्वास्थ्य से जुड़ा है। इसलिए अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए जन जागरूकता अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार करनी चाहिए।

इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार, बीईओ अखिलेश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकांत गुप्ता, एडीओ कृषि महेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत विनोद अवस्थी, सीडीपीओ मुकेश सचान व बीसीपीएम स्वास्थ्य विनोद कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें