फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए लोगों को करें जागरूक

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान डीएम ने डेंगू की रोकथाम के लिए कार्य योजना बनाने की बात कही। सभी सीएचसी, पीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया।
विज्ञापन

डीएम यशु रुस्तगी ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए कार्य योजना बनाकर उसे अमल में लाया जाए। सीएचसी, पीएचसी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। नगर, कस्बों, गांवों में कहीं भी जल भराव की स्थिति न उत्पन्न होने दें।
जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, बीएसए, डीआईओएस व सीएमओ आपस में सामंजस्य बनाकर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करें। नगर से लेकर गांवों तक हैंडपंपों के चबूतरों के आसपास व जहां पानी एकत्र हो रहा हो उस स्थान पर फॉगिंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

हैंडपंप के पास जहां पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है, वहां पर ग्राम पंचायत निधि से प्रधान व सचिव सोख्ता का निर्माण कराएं। उन्होंने बीएसए, डीआईओएस व जिला कार्यक्रम अधिकारी को शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें से बच्चों को डेंगू से बचाव की जानकारी दिलाने का निर्देश दिया।
मौके पर सीएमओ डॉ. बीके सिंह, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, बीएसए ओंकार राना, जिला पंचायत राज अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, जिला कार्यक्रम आशा सिंह, अधिशासी अधिकारी भिनगा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें