फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में रखें स्वच्छता : सीओ

Fri, 07 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 नवीन मार्डन श्रावस्ती थाने की जांच करते सीओ।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीओ इकौना आलोक सिंह ने बृहस्पतिवार शाम नवीन मॉडर्न थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। सीओ ने थाना परिसर के सभी अभिलेखों, रजिस्टरों व रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। साथ ही लंबित प्रार्थना पत्रों व विवेचनाधीन मुकदमों के प्रगति की समीक्षा की। सीओ ने थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी कार्यवाइयों, ड्यूटी प्रबंधन, बीट गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता रखने, अभिलेखों, संसाधनों के व्यवस्थित रख-रखाव, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने व जनसामान्य के प्रति सकारात्मक व्यवहार अपनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें