फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अतिक्रमण से मुख्य मार्ग संकरे, पटरियों का हो रहा दुरुपयोग

Sat, 03 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मार्ग की पटरियों पर अतिक्रमण करने व उन पर वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करने तथा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। जिले में उनके आदेश पर अमल होता नहीं दिख रहा है। अतिक्रमण से जहां मुख्य मार्ग संकरे हो चुके हैं। वहीं पटरियों पर कब्जा होने से वाहन चालक यात्रियों को उतारने व बैठाने के लिए मार्ग पर ही वाहन खड़ा कर रहे हैं। जिससे अक्सर हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग बना टैक्सी स्टैंड
लक्ष्मणपुर बाजार में मुख्य मार्ग की पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। स्थानीय लोग इसका निजी उपयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं खाली पटरियों पर दुकानदार काबिज हैंं। ऐसे में मार्ग से गुजरने वाले वाहन मुख्य मार्ग को ही वाहन स्टैंड के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। यहीं स्थिति लक्ष्मणपुर बाजार सहित क्षेत्र के बौरिहिवा, बन्ठिहवा मोड़, भुजंगा, भयापुरवा, संग्रामगंज, भिनगा के मंगल भट्ठा व तहसील मार्ग सहित दहाना से खैरीमोड़ तक देखी जा सकती है। जहां अतिक्रमण से न सिर्फ जाम लगता है बल्कि लोगों का चलना दूभर है।
पगडंडी बना मुख्य मार्गभिनगा ताल बघौड़ा मुख्य मार्ग पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में है। मार्ग पर पड़ने वाले तेंदुआ रतनपुर, जोगियन भरथा सहित कई अन्य स्थानों पर पड़ने वाले छोटे-छोटे बाजारों में स्थानीय लोगों ने पटरियों पर ही ढाबली व छप्पर आदि रख कर कब्जा कर रखा है। इतना ही नहीं मुख्य मार्ग सहित पटरियों पर ही मौरंग, गिट्टी व बालू आदि रख कर बेचा जा रहा है। जिससे यह मुख्य मार्ग पगडंडी बन चुका है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद अतिक्रमण न हटवाने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें